घोसिया। नगर पंचायत घोसिया में रिक्त चल रहे वार्ड नंबर 10 चौधरी नगर के उपचुनाव अंतर्गत मंगलवार को तीन महिला प्रत्याशियों ने नामांकन किया। चुनाव चार मई को कराया जाएगा। आरओ राजकुमार शुक्ला ने बताया कि उक्त वार्ड की चयनित सभासद सारिका बेगम की मौत होने के कारण वार्ड की सीट रिक्त चल रही थी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। महिलाओं के लिए सुरक्षित सीट पर उप चुनाव के लिए मंगलवार को श्याम प्यारी, फरीदा बेगम और संजीदा बेगम ने नामांकन पत्र जमा किया।