फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव: आज से होगा नामांकन पत्रों का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रिक्त एक ग्राम प्रधान, एक बीडीसी और 1981 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन पत्रों का वितरण ब्लॉकों से शुरू हो जाएगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के बाद बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि औराई के बंजारी में ग्राम प्रधान, ज्ञानपुर के रोही में क्षेत्र पंचायत सदस्य संग 1981 सदस्य के सीटों पर उप चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि औराई में 537,ज्ञानपुर में 174,डीघ में 391, भदोही में 405, अभोली में 221, सुरियावां में 253 सदस्य पदों पर उप चुनाव होगा। तीन जून से नामांकन पत्रों का वितरण होगा जबकि छह जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन जमा होगा। छह जून को ही नामांकन पत्रों की जांच, सात को नाम वापसी और प्रतीक आवंटन होगा। 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान और 14 जून को मतगणना होगी। बताते चलें कि जिले में 15 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में 546 ग्राम प्रधान, 661 बीडीसी और 6888 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों पर चुनाव हुआ। 1981 सदस्य की सीटों पर कोई चुनाव नहीं लड़ा। जिसके कारण 191 ग्राम पंचायत का गठन न होने से प्रधान शपथ नहीं ले सके। औराई के बंजारी गांव में प्रधान के निधन से सीट खाली हो गई। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण कराने के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें