फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामियां अपराधियों पर करें सख्ती: जे रविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को आईजी जे रविंद्र की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा हुई। इसमें आईजी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने सर्किल अफसरों संग सभी थानाध्यक्षों को हिदायत देते हुए पशु तस्करी लगाम लगाने को कहा। आईजी ने कहा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कोरोना संक्रमण में मिली ढील पर नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि कुछ प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। महिला और बाल अपराध को रोकने के लिए इन्हें प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। इससे अपराध रोकथाम में पुलिस को मदद मिलेगी। उन्होंने जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति, अपराध के प्रकरण, शिकायत जांच की समीक्षा करने को कहा। इस दौरान उन्होंने प्रकरणों का समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही जिले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने को कहा। अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए रणनीति बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्ष के भीतर जो भी अपराधी जेल से निकले हैं, उनकी सूची तैयार करें। उनके गतिविधियों के बारे में जानकारी लें, कि कौन क्या कर रहा है। अफसरों से कहा कि थानेदारों को टीम भावना के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करें। साइबर अपराधियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार करें। कोविड-19 रोकथाम अभियान में पुलिस की ओर से कार्रवाई हो रही है। इसके लिए पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में एक जन संवाद कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित कर क्षेत्रीय समस्याओं सहित को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए को प्रेरित करें। बताया कि पुलिस ग्रामीण अंचलों में कोरोना के प्रति जागरूक करना, लोगों को साफ सफाई का विशेष ध्यान दिलाना, घर से बाहर निकलते समय मास्क आदि का प्रयोग करने के साथ ही उचित दूरी बनाने के लिए जागरूक कर रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, एएसपी रविंद्र वर्मा सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें