ऊंज। डीघ ब्लॉक के मोहनपुर गांव में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में मंगलवार को भक्त और भगवान के प्रेम को बताया गया। यज्ञाचार्याें ने यज्ञ का प्रारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से किया। यज्ञ के संरक्षक एवं संयोजक हिमांशु चौबे ने कहा कि यज्ञ की परिक्रमा से अक्षय पूर्ण की प्राप्ति होती है। इससे मनुष्य को चारों प्रकार के पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मौके पर संजय चौबे, लालता प्रसाद चौबे, राजेश दूबे, संगमलाल शुक्ला, आद्या प्रसाद शुक्ला, राम लोलारख शुक्ला आदि रहे।