फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गाली देकर भाग रहे युवक को पकड़ने के लिए ताल में कूदा बस का चालक, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के गिर्दबड़गांव के ताल में डूबने से शनिवार को रोडवेज बस चालक अजय सरोज (35) की मौत हो गई। मछली मार रहे एक युवक ने उसे गाली दी तो वह उसे पकड़ने के लिए ताल में कूद गया। पानी अधिक होने से वह डूब गया। 45 मिनट बाद उसे ग्रामीण निकालकर सीएचसी औराई ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिर्दबड़गांव निवासी अजय सरोज रोडवेज बस चलाता था। शनिवार को वह तीन दोस्तों के साथ टेंपो का पंचर बनवाने के लिए घर से निकला था। दोस्तों संग एक शराब की दुकान पर पहुंचा और शराब पी। डोमैला मार्ग पर नहर पर एक युवक मछली मार रहा था। किसी बात को लेकर उसका अजय से विवाद हो गया। इसके बाद मछली मार रहा युवक गाली देकर वहां से भागने लगा। अजय उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया। युवक भागते-भागते ताल में कूद गया। किसी तरह वह निकल गया, लेकिन अजय पानी अधिक होने से डूब गया। कुछ दूर खड़े उसके दोस्त शोरगुल सुनकर माैके पर पहुंचे। ग्रामीणों 45 मिनट बाद ताल से अजय को निकाला। वह अचेत हालत में था। उसके दोस्त एंबुलेंस से सीएचसी औराई ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अजय वाराणसी से सोनभद्र रूट पर रोडवेज बस चलाता था। अजय को एक बेटी और दो बेटे हैं। उसके पिता हीरा सरोज की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अकेले ही परिवार में कमाने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें