फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज से दौड़ रही रोडवेज बस,स्टाप पर यात्री कर रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दौड़ लगा रहीं रोडवेज बसें ओवरब्रिज से निकल रही हैं। जबकि उन्हें हर हाल में ओवरब्रिज के नीचे बनाए गए बस स्टॉप से होकर गुजरना है। बसों के ऊपर-ऊपर चले जाने से मंगलवार को तमाम यात्री स्टॉप पर घंटों बसों का इंतजार करते रह गए। विवश होकर उन्हें निजी सवारी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बुधवार से शुरू होने जा रहे चार दिवसीय छठ अनुष्ठान के एक दिन पहले यात्रा कर परिवार सहित घरों को पहुंचने वाले यात्रियों ने मंगलवार से मुसीबत झेलना शुरू कर दिया। वजह प्रयागराज की ओर से आने वालों को गिराईं और वाराणसी की ओर से यात्रा करने वालों को झिलिया पुल के पास परिचालकों ने उतार दिया। दोनों छोर से गोपीगंज नगर की दूरी लगभग दो-दो किलोमीटर है, जो पैदल तय करनी पड़ी। इससे भी बड़ी समस्या उन यात्रियों के सामने आ गई, जो घंटों से ओवरब्रिज के नीचे बने बस स्टॉप पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह-प्रयागराज रूट पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप होने से यात्रा का भार सड़क यातायात पर आ गया है। इसे देखते हुए क्षेत्रीय निगम कार्यालय वाराणसी और ग्रामीण डिपो ने छठ पूजा के मद्देनजर बसों का अतिरिक्त फेरा बढ़ाने का निर्देश दिया है, मगर चालक-कंडक्टरों की लापरवाही से इसका पूरा लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा। यात्री बस स्टॉप पर बैठकर बसों का इंतजार कर रहे और बसें दो-किलोमीटर पहले यात्रियों को उतारकर ओवरब्रिज से आगे बढ़ती रहीं। यह स्थिति पिछले कई दिनों से चल रही है। यह हालत अंडरपास ब्रिज ऊंज, वहिदानगर, जंगीगंज, कौलापुर, नटवां, संवरा-औराई, चौराहा औराई, माधोसिंह, घोसिया के पास भी रही। कई स्थानों पर यात्रियों और परिचालकों के बीच विवाद की स्थिति भी पैदा हुई। एआरएम वाराणसी ओपी चौबे ने बताया कि यह लापरवाही है। बसों को निर्धारित स्टॉप से होकर ही जाने का निर्देश दिया गया है। अगर ऐसा है तो निरीक्षकों से जांच कराकर संबंधित बसों के चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें