फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जली होलिका, कल उड़ेगा खुशियों का गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में असमंजस के बीच सोमवार की आधी रात बाद अधिकतर स्थानों पर होलिकाएं विधि विधान से जलाई गईं। कुछ स्थानों पर मंगलवार को भी होलिकाएं जलेंगी। बुधवार यानि आठ मार्च को होली मनेगी। अबीर-गुलाल से लेकर गुझिया आदि की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी। होली को लेकर जिले में उल्लास है। सोमवार को दिन भर भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज सहित अन्य बाजारों में खरीदारी होती रही। देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिकाएं जलाई गई, हालांकि असमंजस की स्थिति होने पर कुछ स्थानों पर मंगलवार को भी होलिकाएं जलेंगी। बुधवार को रंग और गुलाल से होली खेली जाएगी। होली को लेकर बाजारों में भी खूब रौनक दिखी। लोगों ने रंग गुलाल और पिचकारी आदि की खरीदारी की। होली खेलने के लिए टोपी और पैजामा-कुर्ता की भी खरीदारी की गई। रंगों और पिचकारी की दुकानों पर बच्चों का मजमा लगा रहा। बाजारों में मिठाई की दुकानों पर गुझि़या समेत अन्य व्यंजनों की खरीदारी की गई। बच्चों नें रंग और विभिन्न प्रकार की पिचकरी की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें