ऊंज। थाना क्षेत्र के सरावां-रमईपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक रिहायशी घर को निशाना बनाते हुए सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर गांव में अफरातफरी मच गई।
गांव निवासी श्यामधर विश्वकर्मा ने बताया कि देर शाम परिजन खाना खाने के बाद सो रहे थे। उसी दौरान सन्नाटे का फायदा उठाकर मनबढ़ चोरों ने भूसे वाले घर में सेंध लगाकर रिहायशी घर में घुस गए और शादी के बाद मायके आई पुत्री के कीमती गहने चोर उठा ले गए। तहरीर पर पुलिस स्थलीय निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष रामदरश का कहना रहा कि मामला संज्ञान में आया है। गांव में नशेड़ियों का आतंक होने से इस तरह की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। रात्रि गश्त बढ़ाकर कर नशेड़ियों और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।