जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्रक देकर अविलंब रद्द फार्म को सही कराने की मांग की।
छात्रों ने आरोप लगाया कि पूर्व में छात्रवृत्ति का फार्म उनसे भरवाया गया था लेकिन बाद में सूचना दी गई कि निदेशालय कल्याण भवन लखनऊ की ओर से उनका फार्म रद्द कर दिया गया।
छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय की लापरवाही के चलते उनका फार्म रद्द हुआ है। इससे शासन से मिलने वाली छात्रवृत्ति से सैकड़ो छात्र वंचित हो जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी से मांग किया कि अविलंब उनके फार्म को सही कराकर भेजा जाए।
चेतावनी दी कि फार्म सही न करने पर वह व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अनुराग सिंह, अतुल, श्रीकांत पाठक, सुरेंद्र कुमार, पंकज, नागेश्वर, सुमित्रा सहित कई छात्र मौजूद रहे।
मौखिक परीक्षा कल
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में बीकाम तृतीय वर्ष व्यक्तिगत के छात्रों की मौखिक परीक्षा 27 मई को सुबह दस बजे से होगी। यह जानकारी विभाग के रमेशचंद्र यादव ने दी। उन्होंने सभी छात्रों से प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से लाने के लिए निर्देश दिया है।