बसपा इस बिल को रोकने के लिए संसद से लेकर सड़क तक विरोध जताएगी।
गुड्डू राम सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित धरने में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री ने लोगों को वादे किए लेकिन बाद में जनता को गुमराह कर रहे हैं। दस माह के कार्यकाल में ही जनता समझ चुकी है। सपा-भाजपा के जुगलबंदी से जनता त्रस्त हो चुकी है।
ज्ञानपुर विधानसभा प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा और सपा की नीतियों से जनता परेशान हो गई है। बेमौसम बारिश से किसान जहां आत्महत्या का रहे हैं वहीं देश के प्रधानमंत्री विदेश जा रहे हैं।
56 इंच का सीना अब घट चुका है। कश्मीर में जवानों की हत्या की जा रही है लेकिन प्रधानमंत्री नहीं बोल रहे हैं। प्रदेश सरकार के लचर रवैये से अपराध बढ़ गया है।
भदोही विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक रवींद्र त्रिपाठी, औराई प्रभारी बैजनाथ गौतम, अंजनी सरोज, श्यामला सरोज ने भी धरने को संबोधित किया।
इस मौके पर जयशंकर पाल, कृष्ण कुमार पाल, मुकेश यादव, डा. वीपी यादव, सलाऊउद्दीन अंसारी, सुरेश गौतम, मुरलीधर गौतम सहित कई लोग मौजूद रहे। धरने का संचालन जय प्रकाश चौधरी, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लल्लू राम गौतम ने किया।