फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता की डांट से आहत बीएससी छात्र ट्रेन के आगे कूदा, क्षत-विक्षत लाश देख परिवार बेसुध; मां बदहवास

Sat, 07 Mar 2026 07:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: मालगाड़ी के आगे युवक के कूदने की जानकारी मिलते ही माैके पर सुरियावां कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ में युवक की शिनाख्त की गई। बेटे की लाश को देखते ही माता-पिता बेसुध हो गए थे।
विज्ञापन
सूरज की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: भदोही के सुरियावां कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। युवक बीएससी की पढ़ाई कर रहा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के बहुता चकटेकी गांव निवासी विजय बहादुर यादव के दो बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा सूरज यादव (19) पढ़ाई में काफी अच्छा था और बीएससी की तैयारी के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मेहनत कर रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट दिया था। पिता की डांट से वह काफी आहत हो गया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार, सूरज बिना किसी को बताए घर से निकल गया और रेलवे स्टेशन की ओर चला गया। सुबह करीब आठ बजे के आसपास वह स्टेशन के पश्चिमी छोर पर पहुंच गया। उसी समय प्रयागराज की तरफ जा रही एक मालगाड़ी आ रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अचानक ट्रेन के सामने कूद गया। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते और उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सुरियावां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। 
विज्ञापन

परिवार में छा गया मातम

बाद में परिजनों को सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक की मां रेखा देवी बदहवास हो गईं और बार-बार बेटे को याद कर विलाप करती रहीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सुरियावां कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सूरज एक होनहार छात्र था और हमेशा पढ़ाई में लगा रहता था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें