फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर ताला जड़ा

Sat, 29 Jul 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
विज्ञापन
समायोजन को लेकर शुक्रवार को  शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर ताला जड़कर नारेबाजी की। सरकार से शिक्षामित्रों के हित को लेकर अविलंब फैसला लेने की मांग की गई। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।       
विज्ञापन

आदर्श समायोजित शिक्षक  वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 100 से अधिक शिक्षामित्र पहुंचे। संगठन के जिलाध्यक्ष क्रांतिमान शुक्ल ने कहा कि 16 साल की कड़ी मेहनत के बाद शिक्षक पद पर उनका समायोजन हुआ था। एक दशक से अधिक समय तक संघर्ष करने के बाद स्थिति सुधरी, लेकिन अब  शिक्षामित्र कहीं के नहीं रहे। अधिक उम्र होने के चलते शिक्षामित्रों के चयन में भी दिक्कत होगी।  सरकार जल्द ही इस पर कोई निर्णय नहीं लेगी तो शिक्षामित्रों का        भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों की     हालत पर गंभीरता से विचार  करना चाहिए।
 शिक्षामित्रों की मांगों में  शिक्षकों के समान वेतन, सुविधाएं और केंद्र सरकार की ओर से शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाए  रखने के लिए नया कानून बनाना  शामिल है। इस मौके पर श्यामजी दूबे,       प्रमोद पाठक, अजय यादव, प्रवीण उपाध्याय, गगन सिंह, विनोद           कुमार यादव, राजेश दूबे,              संजीव श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, देवराज, प्रेमलता , आशा देवी, उर्मिला आदि प्रमुख रूप से  उपस्थित रहीं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें