ज्ञानपुर। कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसही गांव में 20 जुलाई को दीपू नट की हत्या का रविवार को खुलासा हो गया। पैसे के लेनदेन को लेकर जीजा ने ही साले की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी विकास नट निवासी मंगरा बरसठी जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को सीओ भुवनेश्वर पांडेय ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई की रात में रामकिशुनपुर बसहीं निवासी दीपू नट की हत्या हो गई थी। मृतक की माता रेनू नट की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्याकांड का खुलासे के लिए टीम लगाई गई। कोइरौना पुलिस ने कलिंजरा मोड़ से रविवार सुबह आरोपी विकास नट को गिरप्तार किया। पूछताछ में विकास ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई को वह अपने ससुराल आया था। साले दीपू नट से अपनी पत्नी काजल की विदाई कराने के लिए कहा। लेकिन वह इलाज में खर्च पैसे की मांग की। कहा कि जब तक पैसे नहीं दोगे विदाई नहीं करेंगे। पैसे को लेकर विकास परेशान हो गया। 20 जुलाई की रात को बारिश के समय दीपू से विकास ने चूहा मारने के लिए कहा। दीपू लोहे की पाइप लेकर आगे निकला। खाना खाकर उसके थोड़ी देर बाद पीछे से विकास भी गया। रास्ते मे ही दुबारा पैसा और विदाई की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। वहीं पर हुई मारपीट में विकास की मौत हो गई। गिरफ्तारी टीम में एसओ कोइरौना जय प्रकाश यादव संग अखिलेश कुमार, सज्जाद हुसैन, अंतिम पांडेय, योगेंद्र सिंह, शिवानी सिंह रहीं।