फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का गुंबद टूटा, किया जाम

Tue, 30 Dec 2014 01:23 AM IST
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां थानाक्षेत्र के पाली बाजार स्थित 150 साल पुराने शिव मंदिर का गुंबद रविवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार को सुबह खबर लगते ही नाराज लोगों ने ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पाली पुलिस चौकी के सिपाही गश्त नहीं करते। जिससे आए दिन घटनाएं हो रही हैं। सूचना मिलने पर पाली चौकी और सुरियावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ भदोही के समझाने पर ग्रामीणों ने पांच घंटे बाद जाम समाप्त किया।

पाली बाजार के समीप करीब 150 साल पुराना शिव मंदिर है। रविवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने मंदिर के गुंबद, कलश और त्रिशूल सहित कई अन्य हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह मंदिर का गुंबद एवं कलश टूटने की खबर लगते ही आसपास के कई गांवों के लोग जुट गए और भाजपा पाली मंडल इकाई के महामंत्री राजीव पाठक के नेतृत्व में नाराज लोगों ने सुबह नौ बजे ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग जाम कर दिया।

देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। चक्काजाम की खबर लगते ही पाली चौकी और सुरियावां थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने।

इस बीच भदोही सीओ एपी सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। तत्पश्चात करीब पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पाली पुलिस चौकी के सिपाही गश्त नहीं करते।

जिससे आए दिन घटनाएं हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने की मांग कीष भाजपा नेताओं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

सीओ भदोही ने  कहा कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि  ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। चक्काजाम करने वालों में राकेश वर्मा, भुआल उपाध्याय, मुन्ना सिंह, आशुतोष पाठक सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें