वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट के महराजगंज- चौरी रेलवे क्रासिंग पर लगा बैरियर सोमवार भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से टूट गया। रेल विभाग ने अस्थायी तौर पर सीकड़ लगाकर सभी ट्रेनों को कासन के सहारे आगे बढ़ाया।
सोमवार भोर में करीब चार बजे किसी ट्रेन के आने की सूचना पर महराजंगज- चौरी मार्ग पर बने रेलवे क्रासिंग के बैरियर बंद होने लगे। उसी दौरान महराजगंज की ओर से चौरी आ रहा एक चार पहिया वाहन पहला बैरियर पार करने के बाद दूसरे बैरियर को टक्कर मार दी, जिससे वह टूटकर गिर गया। जबतक लोग समझ पाते चालक वाहन लेकर फरार हो गया ।बैरियर टूटने की खबर लगते ही रेलवे कर्मियों में खलबली मच गयी। उसी दौरान भदोही की ओर से आ रही मालगाड़ी के लिए रेलवे के कर्मचारियों ने बैरियर के समीप अस्थायी सिकड़ लगाया और कासन के सहारे उसे रवाना किया। सोमवार को दिन भर सभी ट्रेनों को कासन के सहारे ही आगे भेजा गया। स्टेशन अधीक्षक शाहिद इमाम ने बताया कीबैरियर टूटने की सूचना विभाग को दे दी है। सभी ट्रेनों को कासन के सहारे चलाया गया।