फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के उगापुर में बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

औराई निवासी सुजीत कुमार गौतम बुधवार को बाइक से भदोही जा रहे थे। औराई-भदोही मुख्य सड़क पर अभी वे उगापुर के पास ही पहुंचे थे कि उनकी बाइक को किसी वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुजीत बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गए। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल युवक को सीएचसी औराई में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक उगापुर चौकी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें