फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही मुठभेड़ में पुलिस को मिली सफलता : 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, तफ्तीश जारी

Sun, 02 Feb 2025 10:30 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

ऊंज थाना क्षेत्र में शनिवार  की रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर जिबराईल उर्फ गूंगे को गिरफ्तार कर लिया। जिबराईल वाहन चोरी और पशु तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त था। पुलिस ने उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद बदमाश को ले जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में भदोही पुलिस को सफलता मिली है जिसमें 25 हजार का इनामियां हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस अब इस अपराधी से इसके पूरे नेटवर्क का राजफाश करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात शाम पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बसही नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे और फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें जिबराईल के बाएं पैर में गोली लगी।

विज्ञापन


उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे (315 बोर) और चार कारतूस (दो जिंदा, दो खोखा) बरामद किए। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। अभियुक्त जिबराईल थाना गोपीगंज का हिस्ट्रीशीटर है और कई मामलों में वांछित था। वह वाहन चोरी के बाद चोरी के वाहनों से पशु तस्करी करता था। पुलिस दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस समय महाकुंभ को लेकर बार्डर पर कड़ी चौकसी है। रात में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें