फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यूजीसी की नई नीतियों पर फूटा ब्राह्मण समाज का गुस्सा

विज्ञापन
यूजीसी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर विरोध जताते ब्राह्मण समाज के लोग। स्रोत संगठन - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूजीसी की नई नीतियों और प्रस्तावित कानून के विरोध में सनातन रक्षक सेवा समिति व ब्राह्मण युवजन सभा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ब्राह्मण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार और यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि यह कानून छात्र हितों के विपरीत है। मांग किया कि इसे तत्काल वापस लिया जाए। ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमरीश तिवारी ने कहा कि यूजीसी का नया कानून शिक्षा के क्षेत्र में असमानता बढ़ाएगा और विभिन्न वर्गों के बीच टकराव की स्थिति पैदा करेगा। सरकार द्वारा लाया गया यह कानून गलत तरीके से लागू किया गया है, इसमें एक वर्ग विशेष को संरक्षण दिया गया है। इससे सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के बीच संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सनातन रक्षक सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय उपाध्याय ने बताया कि यह कानून जातिवाद को बढ़ावा देने वाला है। बिना समुचित जांच के सामान्य वर्ग के छात्रों पर कार्रवाई की व्यवस्था की गई है, जबकि अन्य वर्गों के मामलों में समान प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती। मांग किया कि इसे तत्काल वापस लिया जाए। चेताया कि यदि सरकार ने यूजीसी बिल को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान नीरज तिवारी, सुमित मिश्रा, विजय दुबे, रूद्र पांडेय, हिमांशु पांडेय, नवीन दुबे, मोनू दुबे, रूद्र पाठक, आनंद दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें