फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से बालक की जान गई

Tue, 30 Jun 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुरियावां के जीयनपुर में दीवार गिरने से दबकर एक किशोर की मौत हो गई। ज्ञानपुर नगर में पक्के मकान का एक हिस्सा गिर गया। उसमें मौजूद दूकान में रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन


 कई स्थानों पर पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गए, जिसे बाद में बहाल किया गया।
मानसून ने भले ही एक सप्ताह पूर्व ही दस्तक दे दी हो, लेकिन उसका असर रविवार की सुबह से दिखना शुरू हुआ। रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश सोमवार को दोपहर बाद तक रुक-रुककर होती रही।

इससे हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। जर्जर हो चुके मकान लगातार बारिश की मार नहीं सह सके। ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज त्रिमुहानी के समीप रजिस्ट्री आफिस के सामने स्व. घनश्याम जायसवाल के पक्के मकान का अगला हिस्सा सोमवार भोर में अचानक गिर गया।
विज्ञापन


संयोग था कि परिवार के सभी सदस्य अंदर के कमरों में थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान का जो हिस्सा गिरा, उसमें रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। उसी में लोहे आदि की दूकान भी है।


बताया जाता है कि मकान में घनश्याम की बीवी और बच्चे रहते हैं। हादसे के बाद परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, थानाक्षेत्र के जीयनपुर गांव में लगातार हो रही बारिश से पक्के मकान की दीवार गिर गई।

समीप बैठा नान्हक शुक्ला (12) पुत्र गुलाबधर शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे गोपीगंज के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बारिश से गिरधरपुर यादव बस्ती में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है।

 जलनिकासी की सुविधा न होने से लोगों के घरों में पानी भर गया है। ग्रामीण राजेश यादव ने आरोप लगाया कि जल निकासी के लिए एक साल से पाइप आ चुकी है, लेकिन ग्राम प्रधान के स्तर से उसे नहीं लगवाया जा रहा है।

मोढ़ संवाददाता के अनुसार, लगातार बारिश से बनकट गांव में पलट दूबे का आम का पेड़ धराशायी हो गया। इसी तरह बारिश से कस्तूरीपुर-कसियापुर मार्ग कीचड़ में बदल गया है। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। भिखारीरामपुर गांव निवासी महेंद्र पांडेय, दिनेश कुमार, रामदत्त मिश्रा, राजेंद्र, उदल मिश्रा ने प्रशासन से मार्ग को सही कराने की मांग की। 

सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में घुसा पानी, बढ़ी मुश्किलें
रजिस्ट्री कार्यालय में घुटने तक पानी भरने से लोग परेशान
डायट, कोतवाली, पुरानी कलेक्ट्रेट में भी भारी जलभराव
ज्ञानपुर। मानसून की पहली बारिश ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 नगर के निचले  इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। ज्ञानपुर कोतवाली, चेकपोस्ट, डायट  परिसर, स्कूल परिसर, पुुरानी कलेक्ट्रेट परिसर समेत नगर के तमाम व्यस्त  परिसरों में पानी जमा हो गया है। इससे आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश से सड़कें कीचड़ से सन गईं। गांव-गली मोहल्लों से लेकर सरकारी दफ्तर तक के लिए बरसात का पानी मुसीबत का सबब बना।

जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते सरकारी दफ्तरों में भी दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। ज्ञानपुर नगर के रजिस्ट्री कार्यालय में घुटने तक पानी से होकर लोग गुजरे, प्राथमिक विद्यालय ज्ञानुपर प्रथम, पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर, ज्ञानपुर कोतवाली, पुलिस चेकपोस्ट आदि स्थानों पर जलभराव रहा।
विज्ञापन


 जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट परिसर में भी पानी भर गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें