फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता चिराग: मामा के साथ गंगा स्नान करने गया था 10 साल का बच्चा, गहरे पानी में डूबने से मौत

Mon, 29 Sep 2025 04:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले में मामा के साथ गंगा स्नान करने गए भांजे की डुबने से मौत हो गई। वह घर का इकलौता चिराग था। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत से मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर 10 वर्षीय किशोर अनमोल की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह परिजनों के साथ घाट पर स्नान करने गया था। वह घर का इकलौता चिराग था। किशोर की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
कोतवाली के भगवतपुर गांव निवासी बाबा प्रधान का भांजा अनमोल पुत्र भाई लाल बिंद अपने छोटे मामा के साथ गंगा स्नान करने रामपुर गंगा घाट गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। आनन-फानन मामा समेत अन्य घाट पर मौजूद लोगों ने किशोर को पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: काशी में गरजा पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर, पद्मश्री ओलंपियन मो. शाहिद सहित 13 के मकानों पर तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


अनमोल मूल रूप से देवनाथपुर से सटे समही गांव का रहने वाला है। रविवार को ही ननिहाल आया था। वह तीन बेटियों के बाद काफी मनौती के बाद इकलौता पुत्र हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों पर गम का पहाड़ टूट गया। परिजन शव अपने साथ घर ले गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें