फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेन के सामने लेटकर प्रेमी-प्रेमिका ने दे दी जान, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त; पहुंचे परिजन

Mon, 26 Feb 2024 11:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Bhadohi News: भदोही जिले के परसीपुर रेलवे स्टेशन पास प्रेमी-प्रेमिका के मौत की खबर सुनते ही हड़कंप मच गया। लोग स्टेशन के पास पहुंचने लगे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण पता करने के लिए पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
शव की सूचना मिलते ही परसीपुर रेलवे स्टेशन के पास भीड़ जुट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र परसीपुर रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। प्रेमी युगल वाराणसी से प्रयागराज जा रही मेमो ट्रेन के सामने लेट गए। प्रेमी जोड़े के आत्महत्या करने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। दोनों की शिनाख्त आधार कार्ड से हुई। वे जौनपुर जिले के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह चौरी थाना क्षेत्र के परसी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा प्रेमी जोड़ा काफी देर से इधर-उधर टहल रहा था। सुबह लगभग 7.15 बजे के वाराणसी से प्रयागराज डेमू ट्रेन जा रही थी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते। दोनों अचानक ट्रेन के सामने लेट गए और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान जौनपुर जिले के जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के भदकिन गांव निवासी विकास (29) और मडियाहूं थाना के क्षेत्र प्रिया (27) के रूप में की। पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया? यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें