फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रात में आंधी और बारिश से अन्त्येष्टि स्थल की गिरी चहारदीवारी

विज्ञापन
सीतामढ़ी में बरसात से अंत्येष्टि स्थल की गिरी बाउंड्री वाल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। जिले में मंगलवार की देर रात अचानक 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। तेज हवाओं के कारण ज्ञानपुर भिडिऊरा गांव में खपड़ैल की बैठका गिर गई। वहीं सीतामढ़ी में अंत्येष्टि स्थल और जोरई गांव में चहारदीवारी गिर गई। तेज गति से हवाएं चलने के कारण रात में घंटों बिजली गुल रही। रात में करीब 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

भिडिऊरा गांव निवासी प्रमोद दूबे की खपरैैल की बैठका मंगलवार की रात बारिश के दौरान गिर गई। उसमें रखे पांच क्विंटल आलू, एक-एक क्विंटल गेहूं व चावल समेत गृहस्थी के सामान दब गए। प्रमोद ने बताया कि बैठका करीब 30 साल पुरानी थी। जो ईंट और कच्चे गारे से बनी थी। वहीं सीतामढ़ी श्मशान घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल की चहारदीवारी बारिश के पानी से भरभराकर गिर गई। अंत्येष्टि स्थल की बाउंड्री के अंदर पश्चिम तरफ बने दो कमरों पर भी बारिश के पानी और मिट्टी के दबाव से गिरने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी के दबाव से चहारदीवारी अचानक गिर गई है। जोरई गांव निवासी अनिल यादव के घर की चहारदीवारी बारिश के कारण गिर गई। जिले में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही थी, इससे जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। बादलों के बीच सूर्यदेव छिपे रहे। बुधवार को मौसम साफ रहा। बारिश के कारण गांव की पगडंडी मार्ग कीचड़ में सन गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि बुुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें