नई किताब पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
भदोही बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय रोटहां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोटहां चौरी के बच्चों को किताबें वितरित की। इस मौके पर एबीआरसी बीएल पाल, उर्मिला देवी, जितेंद्र, अनीस, विकास आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुड़की में पुस्तक वितरण समारोह आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान पति मक्खन ने बच्चों को नई किताबें दी। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई प्रयास कर रही है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को स्कूल से जाने के बाद घर पर पढ़ाई पर ध्यान दें। इस मौके पर राज बहादुर यादव, बीना श्रीवास्तव, महेश चंद्र द्विवेदी, कृष्ण कुमार, कामिनी त्रिपाठी, शंभूनाथ मिश्रा, सुधा पाल, मंजरी कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।
फोटो: 06
ज्ञानपुर। सभी स्कूलों में समय से नि:शुल्क पुस्तकें पहुंचे इसके लिए बीआरसी से न्याय पंचायत केंद्रो पर किताबें भेजी जा रही है। बृहस्पतिवार को 20 एनपीआरसी को किताबें भेजी गई। शासन से देर से किताबें आने के बाद भी इस साल विभागीय स्तर से सक्रियता दिखाई जा रही है। विभाग की ओर से डा. राम मनोहर लोहिया गावों में पहले किताबों को भेजा जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि शासन से अभी पूरी किताबें नहीं पहुंच सकी है। जिन विषयों की किताबें आ गई है उसे भेजा जा रहा है। जैसे-जैसे किताबें आएंगी उसे स्कूलों में पहुंचा दिया जाएगा।
पुस्तक वितरण की खबर में जोड़...
सुरियावां। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरियावां में बृहस्पतिवार को चेयरमैन नंदलाल गुप्ता ने बच्चों को पुस्तकें वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन की मूलभूत आवश्यक है। खंड शिक्षा अधिकारी जंगीलाल मौर्य ने बच्चों को समय से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, अवधेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार, अनीता मौर्य, सीखा गुप्ता, सभाजीत, शोभा देवी आदि मौजूद रहे।