फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जले अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड में प्रशासन, नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से अलाव का समुचित इंतजाम नहीं किया जा रहा है। गिने-चुने स्थानों को छोड़ दें तो अधिकतर जगहों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। पुलिस की रात्रि गश्त भी नहीं दिखती। इससे आम आदमी की सुरक्षा रामभरोसे मानी जा रही है। बृहस्पतिवार की रात में अमर उजाला की पड़ताल में व्यवस्थाओं की पोल खुली।
विज्ञापन

औराई के तहसील रोड के किनारे वनवासी बस्ती में रात 10 बजकर 10 मिनट पर अलाव नहीं जला था। छह डिग्री तापमान बीच बस्ती के लोग खुले आसमान के नीचे जर्जर झोपड़ियों में दुबके मिले। ऊंज थाने के समीप हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां भी अलाव का इंतजाम नहीं दिखा। गोपीगंज नगर में रात 10 बजकर 10 मिनट पर अलाव जलता मिला। कई लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव से चिपके रहे। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर, दुर्गागंज तिराहा को छोड़ दें तो अन्य चिह्नित 10 से 12 स्थानों पर अब तक अलाव नहीं जल सके थे। यही हाल गोपीगंज, खमरिया, भदोही नगर पालिका, नई बाजार नगर पंचायत और घोसिया का भी रहा। निकायों की ओर से कुछेक स्थानों पर अलाव जलाकर इतिश्री कर ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें