फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बोलेरो पल्टी, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज/औराई। मंगलवार की देर रात राजमार्ग पर तिउरी के पास हुए सड़क हादसे में मानेंद्र राय (65) की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसनसोल निवासी दिवाकर राय, मानेंद्र राय समेत चार लोग रिश्तेदार के बोलेरो से पिता कपिल राय का अस्थि कलश प्रयागराज में प्रवाहित करने के लिए जा रहे थे। रात लगभग दो बजे जैसे ही बोलेरो तिउरी-संवरा अंडरपास ब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई और अस्थिकलश लेकर आगे वाली सीट पर बैठे मानेंद्र राय समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाल-बाल बचे दो लोग किसी तरह घायलों को औराई सीएचसी में भर्ती कराया, जहां मानेंद्र ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ श्रीकांत राय ने बताया कि घायलों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें