फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दुष्कर्म पीड़िता का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड बड़ी बाग रेलवे ट्रैक पर मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। वह ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन घर लेकर चले गए। ढाई माह पूर्व युवती ने एक युवक से परेशान होकर न्यायालय के सामने खुद पर पेट्रोल डाल दिया था। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से उसे बचा लिया गया था। 17 दिसंबर की रात भदोही नगर के बड़ीबाग के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिला था। जींस का पैंट एवं शर्ट पहनी युवती की शिनाख्त करीब दो दिनों तक नहीं हो सकी। शनिवार को उसकी शिनाख्त हुई। युवती की मां ने ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को गत 18 दिसंबर को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसकी बेटी घर से दवा लेने के लिए कहकर निकली थी लेकिन नहीं लौटी। पुलिस जांच कर ही रही थी कि उसका शव ट्रैक पर मिला। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। उसने आत्महत्या की या उसके साथ कोई अनहोनी हुई, यह पुलिस की जांच में पता चलेगा लेकिन रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने से तमाम सवाल उठने लगे हैं। 29 सितंबर 2025 को उक्त युवती ने न्यायालय के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया था। आग लगाने से पहले ही वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसने आरोप लगाया था कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भुड़की गांव निवासी सतीश पाल नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बेल पर बाहर आने के बाद वह युवती को परेशान करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे दुबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि परिवार वालों को शव दे दिया गया है। उसकी मां से कुछ विवाद होने के कारण वह घर से चली गई थी। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें