फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bodies found hanging from tree

Sun, 04 Jan 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर से सटे ग्रामसभा रघुनाथपुर के अमरौना में शनिवार को तड़के पेड़ से लटकते एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा     हो गई।
विज्ञापन


 सूचना पाकर पुलिस पहुंची लेकिन मृतक की पहचान नहीं होने से मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टेम के लिए भेज दिया गया।


सेंट मेरीज स्कूल से कुछ मीटर आगे आम का बगीचा है। सुबह लोगों की नजर आम के पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी तो सन्न रह गए। बात फैली तो वहां भारी संख्या में लोग जुट गए। कोतवाली प्रभारी एपी मिश्रा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतार कर पहचान कराने का प्रयास किया।

मृतक लगभग 40 रही होगी। पुलिस को उसकी जेब से गुवाहाटी से कटिहार का गत वर्ष फरवरी का टिकट और कुछ फोटो मिले हैं।

  कोतवाली प्रभारी के अनुसार चप्पल व्यवस्थित ढंग से उतरे होने और बाहर निकली जुबान इस बात के संकेत देते हैं कि पेड़ से लटकने के बाद उसकी जान निकली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें