औराई थाना अंतर्गत द्वारिकापुर निवासी 36 वर्षीय एक व्यक्ति की बीती रात रहस्यमय ढंग से शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ लोगों का कहना है कि बाइक चलाते खंभे से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस बारे में उनके परिजनों मामला हत्या का बताने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी मिली है कि 34 वर्षीय महंत सिंह गुरूवार को दोपहर अपने घर से रुपये लेकर नाव खरीदने निकले थे। कुछ लोगों ने रात्रि 8 बजे के आसपास कटका रेलवे फाटक के पास देखा था और रात्रि 9 बजे बड़े भाई से बात भी की थी।
लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद हो गया जिसके बाद घर वाले काफी परेशान हो गए थे। इस बीच शुक्रवार को सुबह उनका शव मिल जाने से लोगों को आशंका हुई कि उनकी हत्या की गई हैै। इस बीच सुबह मेदनीपुर सरकारी ट्यूबवेल से 20 मीटर दूरी पर खंभे के पास शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने आवश्यक छानबीन कीी। सीओ सीशील कुमार ने कि हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। शव मिलने के बाद से परिजन खबर से उबर नहीं सके हैं। पांच भाईयों में सबसे छोटे महंत सिंह के 9 वर्ष की एक पुत्री और 6 वर्ष का एक पुत्र है।