लगातार तीसरे दिन गंगा में तेज बहाव के कारण नौका संचालन बंद रहा। दिनभर रुक-रुककर बारिश और तेज पुरुआ हवा के झोंकों से गंगा में ऊंची-ऊंची लहरें उठती रहीं। बारिश से गंगा घाटों पर कीचड़ व फिसलन बढ़ गई है।
शनिवार से पितृपक्ष शुरू हो गया है। जिले के धार्मिक स्थल सीतामढ़ी के गंगा घाट पर भदोही सहित प्रयागराज जनपद के लोग अपने पितरों का तर्पण करने के लिए पहुंचते हैं।
इसी तरह बारीपुर, कलिंजरा, बनकट, डीघ, इटहरा, धनतुलसी सहित अनेक गंगा घाटों पर लोग पूर्वजों का तर्पण करते हैं। बारिश के कारण गंगा घाटों पर कीचड़ एवं फिसलन की स्थिति है ऐसे में लोगों को सतर्कता और सावधानी पूर्वक गंगा स्नान करना चाहिए। संवाद