फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन समिति के निर्णय पर बोर्ड की लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए चयन समिति की ओर से फाइनल 92 केंद्रों को परिषद की ओर से हरी झंडी मिल गई। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की सूची मांगी गई है, हालांकि अधिकतर कॉलेजों के सीसीटीवी कैमरे खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से संपन्न कराने की तिथि घोषित हो चुकी है। केंद्र के लिए जिला और मंडल स्तर से बनाए गए 92 केंद्रों को आपत्तियों आदि के निस्तारण के बाद परिषद की ओर से भी फाइनल कर दिया गया है। इसके बाद केंद्र बने विद्यालयों के प्रबंध तंत्र जहां तैयारी पूरी करने में जुटे हैं तो विभागीय स्तर से भी परीक्षा कैसे नकलविहीन संपन्न हो इसे लेकर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में लगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। सीसीटीवी कैमरा, शौचालय, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि करीब ढाई हजार कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों से शिक्षकों की सूची मांगी गई है। सचल दस्तों के गठन सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें