शिक्षा विभाग की ओर से 92 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किया है। डबल लॉक आलमारी, यानि जिसमें पेपर सुरक्षित और गोपनीय तरीके से रखा जाता है, उसकी एक चाबी भी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लॉक को खोला जाएगा।
डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि परीक्षा की तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली गई है। मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लग गई है। सभी केंद्राध्यक्षों को सीसीटीवी कैमरे चलाकर देखने के लिए कहा गया है। परीक्षा के समय सीसीटीवी नहीं चलने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
दो दिनों में 50 केंद्रों पर पहुंची 1.10 लाख उत्तरपुस्तिका
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रही है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर से बुधवार को कॉपियों का वितरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार तक 50 केंद्रों पर एक लाख 10 हजार कापियां भेजी गई। डीआईओएस ने बताया कि 13 फरवरी तक सभी केंद्रों पर कापियां पहुंच जाएंगी।