फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : आठ स्कूल हटेंगे, 13 नए जुड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की तस्वीर फाइनल करने की कवायद शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी 85 केंद्रों की सूची के खिलाफ 95 आपत्तियां आईं हैं। अब डीएम की अध्यक्षता में गठित टीम आपत्तियों के निस्तारण में जुट गई है। शुरुआती दौर में संसाधनविहीन आठ विद्यालयों को सूची से हटाने पर मुहर लग गई है। इनमें चार राजकीय और चार एडेड एवं वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। छात्र-छात्राओं की सुविधा के हिसाब से पूर्व में परीक्षा केंद्र बनने वाले 13 विद्यालयों को केंद्र बनाया जा सकता है। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षा के लिए जिले में 85 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54,879 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी जिले स्तर पर लगभग पूरी हो चुकी है। स्कूलों के डेटा अपलोड होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की सूची गत रविवार की देर रात को जारी कर दी। इस सूची में कई खामियां सामने आईं। कई विद्यालय ऐसे हैं, जो पूर्व में परीक्षा केंद्र बनते आ रहे थे लेकिन इस बार उन्हें केंद्र नहीं बनाया गया है। केंद्र निर्धारण से लेकर छात्र आवंटन समेत कई खामियां परिषद की सूची में आई है। परीक्षा केंद्रों को फाइनल करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी आपत्ति के निस्तारण में जुट गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि 11 दिसंबर तक आपत्ति निस्तारण कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना है। कमेटी सत्यापन कर रही है। चार राजकीय समेत कुल आठ विद्यालय मानक पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें केंद्र निर्धारण की सूची से हटाया जाएगा। छात्र-छात्राओं की सहूलियत के हिसाब से 12 से 13 केंद्र बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने अनुमान जताया कि कुल 90 परीक्षा केंद्र इस बार बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें