फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में थानेवार होगा ई-रिक्शा का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में ई-रिक्शा चालकों का थानावार सत्यापन कराया जाएगा। नाबालिगों के हाथों में ई-रिक्शा की कमान होने और बिना पंजीकरण ई-रिक्शा चलाने के कारण कई बार जाम और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में अब यातायात विभाग की टीम जिले में थानावार ई-रिक्शा का सत्यापन करेगी। अगर नाबालिग ई-रिक्शा चलाते दिखे तो तत्काल सीज करने का आदेश दिया गया है। जिले में करीब 10 से 11 हजार ई-रिक्शा चालक हैं। सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े करने और संकरी गलियों में ई-रिक्शा लगा देने के कारण कई बार जाम की समस्या हो जाती है। इसके अलावा तमाम ई-रिक्शा ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण भी नहीं हुआ है। जिले की सड़कों पर बड़ी संख्या में नाबालिग ई-रिक्शा चालक फर्राटा भरते दिखते हैं। इससे होने वाली समस्याओं को देखते हुए यातायात विभाग की टीम ने अब थानावार ई-रिक्शा का सत्यापन कराने का प्लान तैयार किया है। सड़कों पर अगर कोई नाबालिग ई-रिक्शा चलाता दिखेगा तो उसका चालान किया जाएगा। यातायात सीओ राजीव सिंह ने बताया कि जिले में थानावार ई-रिक्शा का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए सभी थानों को पत्र लिखा गया है। सत्यापन कार्य एक सप्ताह में पूरा कराने का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें