फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: 15 प्रबंधकों ने नहीं दिए पासवर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए बने केंद्रो के प्रबंधक राउटर और वायस रिकार्डर का पासवर्ड देने में आनाकानी कर रहे हैं। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। 15 प्रबंधको को नोटिस जारी कर तीन दिन में पासवर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। हिदायत दिया कि ऐसा न करने पर वित्तपोषित स्कूलों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोका जाएगा जबकि वित्तविहीन स्कूल को 2021 में केंद्र न बनाने के लिए काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 180 स्कूलों की आधारभूत सूचनाएं ऑनलाइन बोर्ड को भेजी गई थीं। इनमें सीसीटीवी कैमरा, शौचालय, भवन, वायस रिकार्डर, पेयजल व्यवस्था, चहारदीवारी समेत अन्य जानकारियां दी गईं थीं। शुरूआत में 76 परीक्षा केंद्र बना दिए गए, हालांकि स्कूलों का सत्यापन करने के बाद छह केंद्र काटे गए तो सात केंद्र बढ़ाकर कुल 83 केंद्र बनाए गए। परीक्षा शुरू होने में अब माह भर से कुछ दिन अधिक समय बचा है। विभाग की ओर से केंद्रो से राउटर और वायस रिकार्डर का गुप्त पासवर्ड मांगा गया था लेकिन 83 स्कूलों में अब तक 15 ने उपलब्ध नहीं कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि नोटिस भेजकर तीन दिन में पासवर्ड जमा करने का निर्देश दिया गया है। समय तक उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की जाएगी।
किन स्कूलों ने नहीं दिया पासवर्ड
ज्ञानपुर। राउटर का पासवर्ड न देने वाले स्कूलों में जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज, कालिकानगर इंटर कॉलेज कोइरौना, गणेश प्रसाद इंटर कॉलेज बरवां, भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज, नेताजी राज नारायण इंटर कॉलेज, चिंतामणि राय इंटर कॉलेज मूंसी, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज चककलूटी, लक्ष्मण प्रसाद इंटर कॉलेज करियावं, सियाराम लालता प्रसाद इंटर कॉलेज, इंद्रावती बिंद इंटर कॉलेज, विश्वनाथ इंटर कॉलेज धीरपुर बैदा, राजेंद्र प्रसाद बरनवाल इंटर कॉलेज और श्रृंगारी देवी इंटर कॉलेज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें