फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: चार सदस्यीय कमेटी करेगी आपत्तियों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रो को लेकर आई आपत्तियों का निस्तारण चार सदस्यीय कमेटी करेगी। तीन से चार दिनों में आपत्ति निस्तारण कर आख्या को जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। 85 केंद्रों को लेकर 95 आपत्तियां आई हैं। आपत्ति दाखिल करने वाले कॉलेजों की पुन: स्थलीय जांच तहसील स्तरीय जांच टीम करेगी। टीम को 23 नवंबर तक जांच रिपोर्ट जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष सौंपेगी। इसके बाद ही परीक्षा केंद्र बनने अथवा निरस्त करने पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 193 विद्यालय संचालित हैं। इसमें 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 130 से अधिक वित्तविहीन कॉलेज हैं। करीब 10 दिन पूर्व माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 85 केंद्रों की अंतिम सूची जारी की गई। इस पर आपत्ति मांगी गई थी। अंतिम तिथि 14 नवंबर तक 95 आपत्ति प्राप्त हुईं।
इसके बाद उसका निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय कमेटी करेगी। स्थलीय जांच में बोर्ड की ओर से प्रस्तावित 85 कॉलेजों का भी सत्यापन किया जाएगा। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम में संबंधित तहसील के तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

यह जांच टीम 23 नवंबर तक रिपोर्ट जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम के समक्ष सौंपेगी। इसके बाद सूचनाएं बोर्ड को भेज दी जाएगी। फिर वहां से अंतिम सूची जारी की जाएगी। इनमें अधिकांश स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने केंद्र बनाने या संशोधन करने के लिए प्रत्यावेदन या आपत्ति दी है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पटेल ने कहा कि आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। तहसील स्तरीय कमेटी गठित की गई है। 23 नवंबर तक पहली बार केंद्र बने विद्यालयों के साथ ही केंद्र बनने के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों में संसाधनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें