फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : कंट्रोल रूम सक्रिय, जोड़े गए 94 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए बने 94 परीक्षा केंद्रों को बुधवार को कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया। कलेक्ट्रेट के ई-डीएम कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में छह कंप्यूटर स्थापित हुए हैं। एक-एक कंप्यूटर से 16-16 केंद्र जोड़े गए हैं। भदोही एसडीएम न्यायिक भान सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

वह प्रतिदिन दोनों पालियों की परीक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे। जहां भी संदिग्ध गतिविधि होगी, उसकी त्वरित सूचना संबंधित जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को देंगे। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 55 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसके लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय करते हुए सभी केंद्रों को जोड़ दिया गया है। दोनों पालियों की होने वाली परीक्षा की पल-पल की रिपोर्ट उसमें रहेगी। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि छह कंप्यूटर से सभी 94 केंद्र जोड़े गए हैं, यदि कहीं कोई आपत्तिजनक स्थिति पाई गई तो कंट्रोल रूम से तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दी देंगे।
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित केंद्र पर विभागीय और प्रशासनिक टीम दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें