फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : केंद्र के मानक तय, सत्यापन के बाद बनेंगे केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर डीआईओएस ने सभी विद्यालयों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ऑनलाइन मांगी है। परिषद ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए मानक तय कर दिए हैं। मानक पूर्ण करने वाले विद्यालयों का ऑनलाइन केंद्र निर्धारण किया जाएगा। जिले में तीन राजकीय इंटर काॅलेजों सहित 38 राजकीय विद्यालय, 25 वित्तपोषित समेत कुल 193 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अब तक करीब 54 हजार छात्र-छात्राएं ऑनलाइन बोर्ड फॉर्म भर दिया है। परीक्षा की तिथि तय नहीं है लेकिन फरवरी में संभावित बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू है। इसके लिए स्कूलों को केंद्र बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ मूलभूत सुविधाओं की जानकारी मांगी गई है। यह प्रक्रिया पूर्ण होने पर डीएम के निर्देश पर तीनों तहसीलों में टीम गठित की जाएगी, जो विद्यालयों में जाकर भौतिक सत्यापन करेगी। इसमें स्कूलों में बेहतर शौचालय, विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल समेत अन्य मानक देखे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि सभी विद्यालयों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी मांगी गई है। परिषद से तय मानक पूर्ण करने वाले विद्यालय ही केंद्र बनेंगे। जल्द ही टीम गठित कर इसका सत्यापन किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनने के लिए कक्ष संख्या, परीक्षा कक्ष, बाउंड्री वॉल, पेपर स्ट्रांग रूम, गेट, दुरुस्त खिड़की, डबल लॉकर वाली अलमारी, एक्टिवेशन, डीवीआर, सीसीटीवी, रिकॉर्डर, राउटर, मॉनीटर, हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें