फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीसीएस-प्री परीक्षा में शुचिता भंग करने पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में पीसीएस-प्री परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें पारदर्शी एवं सकुशल परीक्षा कराने पर जोर दिया गया। डीएम ने नामित स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर सभी आठ केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देख लें। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे और दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्नपत्र/ओएमआर शीट के गोपनीय बंडल को निर्धारित समय पर ट्रेजरी के डबल लाॅक से प्राप्त कर परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराएंगे। केंद्र व्यवस्थापक गोपनीय बंडलों को प्राप्त कर वीडियोग्राफी कराते हुए कक्ष निरीक्षकों को देंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आयोग के पर्वेक्षक अबुल आसिफ ने बताया कि आठ केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में कुल 3552 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें