फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : जिले में 85 केंद्र निर्धारित किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 85 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। रविवार देर रात माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अनंतिम सूची जारी कर दी। शिक्षा विभाग ने चार दिसंबर तक प्रधानाचार्यों से परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति मांगी है। आपत्ति निस्तारण के बाद केंद्रों की तस्वीर साफ होगी। परीक्षा में कुल 54 हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 130 वित्तविहीन समेत कुल 193 विद्यालय हैं। 10 नवंबर तक 185 स्कूलों ने केंद्र बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए। डीएम की गठित कमेटी के सत्यापन के बाद सभी स्कूलों की रिपोर्ट परिषद को भेजी गई। रविवार को देर रात परिषद ने 85 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी। इससे शिक्षा विभाग में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। जो विद्यालय केंद्र नहीं बने हैं, उन्हें आपत्ति दर्ज कराने के लिए चार दिसंबर तक का समय दिया गया है। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि चार दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्ति आने के बाद जिला समिति उसका निस्तारण करेगी। उस दौरान संसाधनविहीन स्कूलों का नाम काटकर कुछ विद्यालयों को केंद्र बनाया जा सकता है। उन्होंने अनुमान जताया कि कुल 90 केंद्र बनाए जा सकते हैं। 2025 से चार केंद्र कम बनेंगे। आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54 हजार 879 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल में 13 हजार 809 छात्र और 13 हजार 906 छात्राओं समेत कुल 27 हजार 515 विद्यार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट में छात्रों की संख्या 13 हजार 904 और छात्राएं 13 हजार 406 को मिलाकर कुल 27 हजार 364 विद्यार्थी हैं। 2024 में 57 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 2025 में 55 हजार 207 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची से सात से आठ विद्यालयों का नाम कट सकता है। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल और मूंसी इंटर कॉलेज शामिल है। इन विद्यालयों में जरूरी संसाधनों की कमी है लेकिन परिषद से ऑनलाइन केंद्र बना दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें