फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : 54 हजार 879 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। फरवरी-मार्च में संभावित बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की तस्वीर साफ हो गई है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 54 हजार 879 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। फाॅर्म भरने के बाद अब संशोधन किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं की संख्या में लगातार कमी आ रही है। 2024 में जहां 57 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 2025 में 55 हजार 207 रहे। अब 2026 में यह संख्या घटकर 54 हजार 879 रह गई है। पिछले साल से करीब 328 छात्र-छात्राएं इस बार कम हो गए हैं। जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित समेत कुल 193 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज संचालित होते हैं। हर साल माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से फरवरी-मार्च में बोर्ड परीक्षा कराई जाती है। 2024-25 सत्र की परीक्षा फरवरी 2025 में होने के बाद अप्रैल में रिजल्ट घोषित किया गया। 2025-26 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जुलाई से ही स्कूलों में प्रवेश शुरू हो गया। नौवीं और 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का अगस्त और सितंबर में परीक्षा फाॅर्म जमा कर उनका विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। अब 25 अक्तूबर तक आवेदनों की त्रुटियों में संशोधन किया जा रहा है। हाईस्कूल में 13 हजार 809 छात्र और 13 हजार 906 छात्राओं समेत कुल 27 हजार 515 विद्यार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट में छात्रों की संख्या 13 हजार 904 और छात्राएं 13 हजार 406 समेत कुल 27 हजार 364 विद्यार्थी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि 54 हजार 879 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। 25 अक्तूबर तक संशोधन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें