फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा बना मौत की वजह: करंट की चपेट में आकर युवर की मौत, तीन दिन पहले मुंबई से आया था घर

Tue, 14 Jul 2026 06:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही में दर्दनाक हादसा हुआ। फराटा पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर बीएमएस के छात्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व रोती बिलखती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली के भीमसेनपुर गांव में फराटा पंखा में उतर रहे करंट की चपेट में आकर आदर्श तिवारी उर्फ अंशू (20) की मौत हो गई। मुंबई से वह तीन दिन पहले ही घर आया था। घर में लगा फराटा पंखा खराब होने के कारण वह सोमवार को उसे सुरियावां नेतानगर से बनवाकर घर ले आया था। वह बीएमएस का छात्र था।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सुरियावां कोतवाली के भीमसेनपुर निवासी शत्रुघ्न तिवारी उर्फ मंटू का 20 वर्षीय पुत्र आदर्श तिवारी उर्फ अंशु मुंबई में रहकर बीएमएस की तैयारी कर रहा था। पूरा परिवार मुंबई में ही रहता है। बीते 11 जुलाई को अपने घर आया था। घर आने के बाद उसे पता चला कि घर में रखा फराटा पंखा खराब है। 

आदर्श सोमवार को ही सुरियावां के नेतानगर से पंखा बनवाकर घर ले आया। उसके पिता शत्रुघ्न ने बताया कि रात करीब 10 बजे सब लोग खाना खाकर सोने जाने लगे। आदर्श ने कमरे में लगा पंखा चालू किया। बताया जा रहा है कि सीधा करने के लिए पंखे को जैसे ही पकड़ा, उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो पंखे का तार बोर्ड से निकाला। इस बीच आदर्श अचेत हो गया। 
विज्ञापन


गंभीर हाल में परिजन उसे लेकर भदोही के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदर्श की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें