फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 31 को विशेष अभियान में बूथों पर रहेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत 31 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची संग फार्म छह, सात और आठ लेकर उपस्थित रहेंगे। जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया है वह फॉर्म छह भरेंगे। निवास परिवर्तन होने पर फार्म आठ जबकि मतदाता सूची से मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट को हटाने के लिए फॉर्म सात भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में एक फरवरी रविवार को आयोजन होना था, लेकिन संत रविदास की जयंती के कारण उसे 31 जनवरी किया गया है। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि 31 जनवरी की सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बूथ पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें