ज्ञानपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बुधवार को गोपीगंज कोतवाली में उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के भदोही शाखा शाखा के प्रत्याशी अशोक कुमार बिंद पर प्राथमिक दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पोस्ट एवं हैंड बिल में भाजपा प्रत्याशी लिखकर मतदाताओं को गुमराह किया। कोतवाली में दिए तहरीर में उन्होंने बताया कि शाखा प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी विजय बहादुर सिंह थे। इनका चुनाव निशान बैलट पेपर पर दूसरे नंबर पर कार है। इसके बावजूद विरोधी प्रत्याशी विजय बहादुर सिंह ने मतदाताओं को गुमराह और भ्रमित करने के उद्देश्य से अपने पोस्ट एवं हैंड बिल पर भाजपा प्रत्याशी लिखकर मतदाताओं के बीच बांटा। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।