जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों के तहत जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए मंगलवार को जूम से बैठक ली। सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वह डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची में नाम बढ़वाएं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जनपद का जेंडर रेशिओ 950 होना चाहिए, जबकि वर्तमान में 912 ही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी और बीएलओ को निर्देशित किया कि बूथवार समीक्षा करें और कम से कम उतने फॉर्म अवश्य जोड़ें, जिससे जेंडर रेशियो 950 हो जाए। कहा कि जेंडर रेशियो में सुधार करना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हमें सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को मिलकर काम करना होगा। इस मौके पर एसडीएम अरूण गिरी, भान सिंह, बरखा सिंह, तहसीलदार अजय सिंह, संजय कुमार, सुनील सरोज संग सभी बीएलओ जुड़े रहे।