फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, महिला समेत 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के समधा खास गांव में रविवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें महिला समेत 14 लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। समधा खास निवासी संतलाल बिंद की गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह उसी बात को लेकर विवाद होने लगा। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे एवं रॉड से प्रहार किया गया।
इसमें संतलाल (60), अमृतलाल (65), विमलेश (35), कैलाश (13), शिव कुमारी (32), सत्यनारायण (60), सुनीता देवी (35), मोहन बिंद (45), प्रवेश (38), रुक्मणी (55), पंचलाल (28), सोहनलाल (35), ननकू बिंद (34) और सितारा देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जहां हालत चिंताजनक होने पर संतलाल बिंद और अमृतलाल बिंद को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
जिला अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने संतलाल बिंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के लड़के ननकू बिंद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जिला न्यायालय से 2020 में मेरे पक्ष में फैसला हुआ लेकिन मुझे आज तक कब्जा दिलाया नहीं जा सका।
रविवार की सुबह विपक्षी मेरे पुश्तैनी मकान को गिराने लगे, जब हम लोग उन्हें रोकना चाहा तो मेरे परिवार को मारा पीटा और मेरे पिता को लाठी डंडे और पत्थर से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब पिताजी बेहोश होकर गिर पड़े तब विपक्षी भाग खड़े हुए।
दूसरे पक्ष से पंचलाल ने बताया कि मेरी बहन सुबह झाड़ू लगा रही थी कि विपक्षी जाकर उसे मारने के बाद गाली देने लगे। जमीन का विवाद भी चल रहा है लेकिन लेखपाल ने जमीन का सीमांकन अब तक नहीं किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें