फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

Wed, 04 Mar 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी के खिलाफ  उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और जान बूझकर सिलेंडर होम डिलेवरी न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



जाम कर रहे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि  होम डिलेवरी न होने से उन्हें प्रतिदिन एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर के लिए कतार में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता है।

इसके बाद भी सिलेंडर की गाड़ी न आने की सूचना दी जाती है। इससे उनका घंटों तक  खड़े रहकर इंतजार करना व्यर्थ हो जाता है। जबकि सिलेंडर के  लिए कई दिन पहले से बुकिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की नाराजगी से जीटी रोड पर सुबह साढ़े आठ बजे से दस बजे के बाद तक जाम लगा रहा। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष सतेंद्र यादव, चौकी इंचार्ज रंग बहादुर पांडेय ने उपभोक्ताओं को शांत कराया। 

इस दौरान कुछ उपभोक्ता पुलिस देखकर मौके से खिसक लिए। एसओ ने जिला आपूर्ति अधिकारी से बात करके  गैस कमी से अवगत कराया। तब जाकर उपभोक्ताओं की नाराजगी में कमी आई और शांत हुए।
विज्ञापन


 इस मौके पर रामकृपाल तिवारी, अनूप कुमार, नीतिश तिवारी, नौशाद अंसारी, जावेद अली, अतुल शाहू, विनोद साहू, राधारानी देवी, फातिमा बेगम, रईसा बानो आदि रहे। उधर इस संबंध एजेंसी कर्मी ने बताया कि सिलेंडर लदा ट्रक आने वाला था,जो नहीं आ सका। इसके चलते उपभोक्ताओं का सिलेंडर नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें