जिले के सभी छह ब्लॉकों के प्रमुखों को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ब्लॉक सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अलग-अलग अधिकारियों ने शपथ दिलाकर खंड विकास के बोर्ड को पूर्ण किया। नवनिर्वाचित प्रमुखों ने ब्लॉक में बेहतर विकास का वादा किया। इसके बाद प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायतों को शपथ दिलाने के बाद पहली बैठक का कोरम पूरा किया।
ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में औराई तहसीलदार शिव प्रसाद पांडेय ने मनीष चंद्र मिश्र को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मनीष चंद्र मिश्र ने सभागार में उपस्थित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र डीघ, ज्ञानपुर और अभोली ब्लॉक में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को मेहनत से काम करने के लिए कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव राजितराम यादव, दीवाकर शुक्ल, मुन्ना पांडेय, चिंटू सिंह, शशिचंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। वहिदानगर: डीघ ब्लाक सभागार एसडीएम ज्ञानपुर विपिन कुमार ने ब्लॉक प्रमुख नीता स्वर्णकार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर शशिचंद्र मिश्रा, कृष्ण कुमार, बालेश्वर, दरोगा दूबे, स्नेहलता, बबलू सिंह, गोरेलाल मिश्र, कमला महतो, श्रवण दूबे, रवींद्र पाल, राजू मिश्रा, रमेश कुमार आदि रहे। अभोली: ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख साधना सरोज को तहसीलदार भदोही हेमंत कुमार गुप्ता ने शपथ दिलाई।
इस मौके पर बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, लालचंद्र गुप्ता, सुनीता यादव, बिंदो देवी, सुरेंद्र पटेल, डिंपल सिंह, वीशू बिंद, समरजीत चौहान, पप्पू तिवारी, अच्छेलाल बिंद आदि रहे। औराई: ब्लॉक सभागार में एसडीएम औराई मनोज कुमार सिंह ने ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र को शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ जवाहर लाल, पूर्व प्रमुख सुरेश द्विवेदी, शोभनाथ मिश्रा, पूर्व प्रधान सुशील तिवारी, पट्टर शुक्ल, पूर्व प्रधान नगीना सिंह आदि मौजूद रहे। सुरियावां: ब्लाक सभागार में तहसीलदार ज्ञानपुर जगदीश पांडेय ने ब्लॉक प्रमुख अनिरूद्ध तिवारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ ऊषा पाल, पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, आशीष सिंह, शैलेंद्र उपाध्याय, पंधारी मिश्रा, चंदा यादव, लाल बहादुर बिंद आदि मौजूद रहे।