फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस: अर्लट मोड़ में स्वास्थ्य महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से अभी लोगों को राहत मिली भी नहीं की अब एक और खतरा लोगों को सताने लगी है। अब लोगों की जान का दुश्मन बन रही बीमारी का नाम म्यूकोरमाइसिस है, जिसे ब्लैक फंगस भी कहा जा रहा है। इस बीमारी का भय कालीन नगरी के लोगों को भी सताने लगा है। हालांकि अब तक यहां एक भी ब्लैक फंगस के केस सामने नहीं आया है, लेकिन इसकी चपेट में आने वालों की आंख की रोशनी जा सकती है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की मानें तो म्यूकोरमाइसिस फंगस से जुड़ी बीमारी है। आमतौर पर इनसे कोई ख़तरा नहीं है, लेकिन अगर शरीर का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो तो ये जानलेवा साबित हो जाती है। यह बीमारी शुगर के मरीजों को ज्यादा चपेट में लेती है। इस रोग में आंख की नसों के पास फंगस इंफेक्शन जमा हो जाता है, जो सेंट्रल रेटिनल आर्टरी का ब्लड फ्लो बंद कर देता है। इसकी वजह से आंखों की रोशनी जाने की आशंका रहती है। आंख, नाक के रास्ते ये फंगस दिमाग तक पहुंचता है और इस दौरान रास्ते में आने वाली हड्डी और त्वचा को नष्ट कर देता है।
महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के वरिष्ट चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया है कि जो मरीज बहुत ज्यादा दिन तक ऑक्सीजन और वेंटीलेटर के सपोर्ट पर रहते हैं और जिनका शुगर अनियंत्रित रहता है उन्हें इस बीमारी के होने की आशंका है। कोविड से लड़कर आए लोगों को खासतौर पर इसके लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। इस रोग में अभी तक सिर में तेज दर्द, आंखों में रेडनेस, आंखों से पानी आना, आंखों के मूवमेंट का बंद हो जाना जैसी परेशानियां देखी गई हैं। इस बीमारी के लक्षणों में नाक जाम होना, आंखों और गालों पर सूजन या पूरा चेहरा की फूल जाना भी शामिल हैं। आंखों के नीचे दर्द या सिर में दर्द और बुखार भी इसके लक्षण हैं। अगर म्यूकोरमाइसिस बीमारी है का समय रहते पता चल जाए तो इलाज संभव है। हालांकि अभी तक कोई ऐसा केस नहीं आया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि जिले में ब्लैक फंगस का अब तक कोई केस नहीं मिला है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है लोग संतुलित आहार ले जिससे इम्युनिटी मजबूत हो। बीमारी होने पर घबड़ाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें