फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: झारखंड में रुपया बरामदगी पर भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आयकर छापा में झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों रुपये बरादम होने पर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के व्यापारिक समूह के ठिकानों पर भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आयकर विभाग के छापे में 200 करोड रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है। सांसद रमेश बिंद ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व पर ऊंगली उठाने वाली कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे और औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की गारंटी है। गोरखनाथ पांडेय, अनिरुद्ध त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, गोरेलाल पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, लालता प्रसाद सोनकर, गोवर्धन राय, मनीष पांडेय, मृत्युंजय, संगीता खन्ना, पूनम मौर्य, प्रियंका जायसवाल, सुरेश पासी, राकेश सिंह सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें