फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ता लामबंद

Tue, 07 Jun 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के विरुद्ध आंदोलन करते भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मथुरा हिंसा पर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मथुरा के उपद्रवियों को सरकार के एक कैबिनेट मंत्री पर संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा और शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ मुआवजे के साथ उनके घर के दो सदस्यों को नौकरी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। 
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक के नेतृत्व में सोमवार को 100 से अधिक कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि भूमाफिया को बचाने में प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का हाथ था, जिससे वह मनबढ़ हो गए थे। दो साल में उनको नि:शुल्क बिजली, राशनकार्ड समेत अन्य सुविधाएं दी गईं। पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा और भाजपा नेता शैलेंद्र दूबे ने कहा कि सरकार के लचर रवैये से जनता ऊब चुकी है। सरकार ने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं कर सकी। सपा और पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने जनता का वोट लेकर सिर्फ उन्हें छला। पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज ने कहा कि सपा प्रदेश का सांप्रदायिक माहौल खराब करना चाहती है, जिसका उदाहरण मथुरा है। प्रदर्शन में हीरालाल पासवान, रामकिशोर बिंद, दिनेश पांडेय, विनय पांडेय, राकेश दूबे, टंकी गुरु, प्रदीप सिंह, नंदलाल मौर्य समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें